धमतरी

विकसित भारत का संकल्प पूरा करने दिया जनादेश-शुक्ला
06-Jun-2024 3:49 PM
विकसित भारत का संकल्प पूरा करने दिया जनादेश-शुक्ला

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 6 जून। नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष आराधना शुक्ला एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नागेन्द्र शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 10 साल की सरकार में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचा है व देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत और आम जनता का मोदी के प्रति स्नेह के कारण छत्तीसगढ़ व देश में एनडीए की सरकार तीसरे बार बन रही है। आगे उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प पूरा करने देश की जनता ने भाजपा और एनडीए गठबंधन पर भरोसा जताते हुए स्पष्ट जनादेश दिया है।


अन्य पोस्ट