धमतरी
ज्योत्सना महंत को सांसद निर्वाचित होने पर हरमीत होरा ने दी बधाई
05-Jun-2024 5:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 5 जून। कोरबा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने दूसरी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की। लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को 43283 मतों के भारी अंतर से हरा कर चुनाव जीता। इस अवसर पर नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता हरमीत सिंह होरा ने निवास पहुंचकर ज्योत्सना महंत को दूसरी बार सांसद निर्वाचित होने पर गुलदस्ता भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


