धमतरी

रंजना साहू और भाजपा जिलाध्यक्ष संग भाजपाईयों ने किया आत्मीय स्वागत
05-Jun-2024 2:42 PM
रंजना साहू  और भाजपा जिलाध्यक्ष संग भाजपाईयों ने किया आत्मीय स्वागत

रूपकुमारी ने धमतरी विस का जताया विशेष आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 5 जून। लोकसभा के चुनाव परिणाम में छत्तीसगढ़ से 10 सीट भारतीय जनता पार्टी की झोली में जनता ने डाली,वहीं महासमुंद लोकसभा में धमतरी का वर्चस्व फिर से बरकरार रहा।

उसी बीच कार्यकर्ताओं से मिलने सांसद प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी धमतरी पहुंचीं,जहाँ पूर्व विधायक रंजना साहू,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस सहित भाजपाईयों ने उनका स्वागत किया और महासमुंद लोकसभा की जनता सहित धमतरी विधानसभा की जनता एवं मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं का विशेष आभार जताया। भाजपाईयों ने फटाके फोड़ कर मिठाई खिला कर जश्न मनाया। ज्ञात हो कि इस लोकसभा चुनाव में धमतरी विधानसभा की अहम भूमिका रही है।

उक्त अवसर पर सिहावा के पूर्व विधायक द्वय पिंकी शिवराज शाह, श्रवण मरकाम, दमयंतीन साहू, जागेश्वरी साहू, राजेन्द्र गोलछा, नागेंद्र शुक्ला, कमल डागा, मोहन नाहटा, नीलेश लुनिया, विजय मोटवानी, डिपेंद्र साहू,जय हिंदूजा, अकबर कश्यप, रामगोपाल साहू, निखिल साहू, पंकज साहू, राजेश नाथ गोसाई, सुनील निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट