धमतरी

ईमानदारी की मिसाल
03-Jun-2024 7:28 PM
ईमानदारी की मिसाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 3 जून। नगरी का मेहनतकस युवक पंकज ध्रुव ट्रांसपोर्टिंग का काम करता था। गत दिनों असमाजिक तत्वों द्वारा उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। इसी बीच ईमानदारी का मिसाल पेश हुआ है।

चुरियारा पारा नगरी के ईदरीश भाई बारदाना का काम करते हैं। मृतक पंकज ध्रुव से वे अपने माल का परिवहन किया करते थे। मृतक को 4500/-रुपये भाड़ा देना बाकी था। उन्होंने मृतक के परिजनों को उनके निवास पहुंचकर उपरोक्त राशि प्रदान कर दिए। परिजनों ने ईदरीश भाई बारदाना वाले के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे ईमानदार व्यक्ति बिरले ही मिलते हैं। परिजनों को बकायादारों के बारे में कुछ भी पता नहीं है। उन्होंने इसी तरह के सहयोग की अपील की है।


अन्य पोस्ट