धमतरी

बड़ौदा आरसेटी में दिया जाएगा मोटर रिवाईंडिंग और पुरूष सिलाई प्रशिक्षण
02-Jun-2024 4:18 PM
बड़ौदा आरसेटी में दिया जाएगा मोटर रिवाईंडिंग और पुरूष सिलाई प्रशिक्षण

धमतरी, 2 जून। बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान धमतरी में 30 दिवसीय नि:शुल्क एवं आवासीय सुविधायुक्त इलेक्ट्रिक मोटर रिवाइंडिंग एवं मरम्मत तथा पुरूष सिलाई प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 18 से 45 वर्ष तक की आयु के ग्रामीण बेरोजगार युवा आवेदन कर सकते हैं। निदेशक, बड़ौदा आरसेटी ने बताया कि आवेदन के साथ राशनकार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड की फोटोकॉपी और 4 पासपोर्ट साईज फोटो, कम्पोजिट भवन के पीछे स्थित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में जमा किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 73899-43193 और 97559-17024 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

 


अन्य पोस्ट