धमतरी
सेवानिवृत्त हुए 8 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र
01-Jun-2024 4:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 1 जून। कलेक्टर नम्रता गांधी ने 31 मई 2024 को सेवानिवृत्त हुए जिले के 8 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर कलेक्टर गांधी ने सेवानिवृत्त हुए सभी अधिकारी, कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ रहने की कामना की।
सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी घसिया राम माण्डले, व्याख्याता शासकीय नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनहरण सिंह भास्कर, उच्च श्रेणी शिक्षक देवकी कुम्हार, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला मगरलोड लखनलाल धीवर, उच्च श्रेणी शिक्षक नगरी नरेश कुमार ध्रुव, प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला धमतरी किरण साहेब, हेमन्त गिरी गोस्वामी और प्रधानपाठक प्राथमिक शाला धमतरी कल्याण सिंह साहू शामिल हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


