धमतरी

जिला जेल धमतरी में बंदियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
30-May-2024 4:26 PM
जिला जेल धमतरी में बंदियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

धमतरी, 30 मई। जिला जेल धमतरी में एक दिवसीय आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर लगाकर बंदियों का स्वास्थ्य जांच किया गया। सहायक जेल अधीक्षक ने बताया कि इस दौरान आयुर्वेद चिकित्सक डॉ.अवध पचौरी सहित आयुर्वेद अमले ने 22 बंदियों की जांच कर औषधी वितरित की। इसके अलावा जिला जेल में एक दिवसीय मानसिक तनाव दूर करने, आत्महत्या से बचाव व अवसाद से मुक्ति पाने के संबंध में भी शिविर लगाया गया। इस दौरान जिला चिकित्सालय धमतरी की क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट प्रीति चाण्डक द्वारा जेल परि? 237 बंदियों को मानसिक तनाव दूर करने के संबंध में बारिकी से जानकारी दी गई।


अन्य पोस्ट