धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 28 मई। विकासखंड नगरी में संचालित एकल विद्यालय संच समिति की आवश्यक बैठक गायत्री मंदिर परिसर, नगरी में हुई। बैठक में नगरी संच समिति का विस्तार करने, महिला स्नेह संपर्क समिति विस्तार कर विद्यालय के ग्राम समिति से संर्पक कर पंचमुखी शिक्षा को गांव में शुरू करने, संच समिति का दायित्व एवं कार्य विवरण पर विचार-विमर्श और आगामी कार्य योजना बनाई गई।
बैठक में महिला स्नेह संपर्क समिति के सदस्यों को सुविधानुसार विद्यालय ग्राम पालक का दायित्व सौंपा गया।
महेन्द्र नेताम ने बताया कि सुदूर वनांचल क्षेत्रों में आज भी विद्यालय नहीं है, ऐसे विभिन्न ग्रामों में एकल विद्यालय संचालित हैं। नगरी संच में 19 एकल विद्यालय संचालित हैं। एकल अभियान समिति के माध्यम से इनका संचालन होता है। इन विद्यालयों में पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से बच्चों में शिक्षा का अलख जगाने का काम किया जाता है।
रविशंकर दुबे संरक्षक, मोतीलाल दिवाकर सचिव, दिनेश्वरी नेताम महिला विभाग प्रभारी, प्रेमलता नागवंशी पालक बोकराबेड़ा, हेमलता साहू पालक मौहाबाहरा खमनापारा, महेन्द्र नेताम-ग्राम स्वराज योजना प्रभारी, गनीराम दीवान प्राथमिक शिक्षा प्रमुख राजिम अंचल, भोजलाल सोरी नगरी संच प्रशिक्षक, राजीव साहू, नारदराम साहू खम्हरिया एवं सदस्य उपस्थित रहे।


