धमतरी
कवि कुलदीप सिन्हा सम्मानित
28-May-2024 4:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 28 मई। छत्तीसगढ़ प्रदेश की सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक, प्रतिष्ठित बहुआयामी संस्था वक्तामंच रायपुर द्वारा वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रति सप्ताह ऑन लाइन आयोजित हो रही साहित्यिक स्पर्धा में 27 मई से 4 जून 2024 के सप्ताह हेतु वरिष्ठ कवि कुलदीप सिन्हा दीप का चयन सप्ताह के कलमकार सम्मान से सम्मानित किया गया।
कवि कुलदीप सिन्हा दीप जिला हिंदी साहित्य समिति धमतरी के उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय कवि संगम इकाई धमतरी के अध्यक्ष और शारदा साहित्य समिति कुकरेल (धमतरी) के संस्थापक हैं। इस सम्मान से प्रोत्साहन प्राप्त कर भविष्य में आप लेखन के क्षेत्र में नई ऊंचाई को प्राप्त करें।
उक्त जानकारी वक्तामंच रायपुर के अध्यक्ष राजेश पराते, सचिव मनीष अवस्थी और संयोजक शुभम साहू ने दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


