धमतरी

कुशाग्र को सीबीएसई 10वीं में 85 फीसदी अंक
16-May-2024 3:22 PM
कुशाग्र को सीबीएसई  10वीं में 85 फीसदी अंक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 16 मई।
जवाहर नवोदय विद्यालय कुरुद धमतरी के होनहार छात्र कुशाग्र साहू ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 85त्न  अंक अर्जित कर विद्यालय को  गौरवान्वित  किया है। इन्हें चार विषयों में विशेष योग्यता अंक प्राप्त हुआ है। 

ग्राम नवागांव कंडेल निवासी व्याख्याता गणेश प्रसाद साहू व मंजूषा साहू के सुपुत्र हैं। कुशाग्र साहू प्रारंभ से मेधावी छात्र रहे हैं स्काउट गाइड, एनसीसी में  ए सर्टिफिकेट प्राप्त किया है व संगीत के क्षेत्र में विद अंतिम तबला के छात्र हैं। चित्रकला व जूनियर एडिटर में प्रदेश में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित हुए हैं। इनके इस उपलब्धि पर प्राचार्य एम. के. विद्यार्थी ,व्याख्याता के. एल. साहू, संगीत शिक्षक पी. जी. बेहरे ,आर .एल. वासनिक, आर. के. गोयल ,बी. के. दुबे ,पी डडसेना ,एम मींज, एस. पाल, श्रुति पालीवाल ,सत्यभामा निमजे, अंजना टोप्पो, अरुणा राठौर ,आदि शिक्षक गण व ईस्ट मित्रों व रिश्तेदारों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।


अन्य पोस्ट