धमतरी
एक नक्सली का शव, हथियार समेत अन्य सामान बरामद
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
धमतरी, 12 मई। धमतरी गरियाबंद के सीमांत ग्राम सेमरा के जंगल पहाड़ी में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इसके बाद एक नक्सली का शव बरामद किया गया।
मुठभेड़ के बाद हथियार 312बोर देशी कट्टा, नक्सली साहित्य एवं नक्सली सामग्री सहित अन्य सामान बरामद किया गया।
धमतरी जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत 11 मई को धमतरी, गरियाबंद के सीमांत सेमरा जंगल के पहाड़ी में प्रतिबंधित माओवादी संगठन गोबरा एलओएस की मौजूदगी की
सूचना पर डीआरजी. की 25-30 की संख्या में टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी।
सर्च अभियान के दौरान शनिवार दोपहर 2 बजे सेमरा के जंगल पहाडिय़ों में पुलिस एवं माओवादियों के बीच में मुठभेड़ हुई।
सशस्त्र नक्सलियों द्वारा स्वचालित हथियारों से पुलिस पार्टी पर फायरिंग की जा रहा था, जिसके जवाब में पुलिस पार्टी डीआरजी टीम द्वारा भी पेड़ों एवं चट्टानों की आड़ लेकर आत्मसुरक्षार्थ नक्सलियों पर फायरिंग की गई। रुक-रुक कर लगभग 1 घंटे तक पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई।
मुठभेड़ पश्चात् घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान घटनास्थल जंगल का बारीकी से पुलिस पार्टी द्वारा सघन सर्चिंग करने पर एक पुरूष नक्सली का शव बरामद हुआ तथा उसके पास से एक 315 बोर देशी कट्टा , एक मोबाईल , एक मेमोरी कार्ड, एक मोबाईल चार्जर केबल, 2 बैनर (नक्सली), नक्सल साहित्य एंव दवाईयों की पर्ची मौका घटनास्थल से बरामद किया गया।
घटनास्थल का निरीक्षण करने पर नक्सलियों द्वारा छोड़े गये उक्त बरामद सामग्री को जब्त किया गयाष नक्सलियों का यह कृत्य अपराध धारा सदर के पाये जाने से थाना नगरी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।



