धमतरी

जल संवर्धन खेती व फायदे की दी जानकारी
11-May-2024 4:28 PM
जल संवर्धन खेती व फायदे की दी जानकारी

धमतरी, 11 मई। के. एल. उद्यानिकी महाविद्यालय ( पोटियाडीह ) धमतरी के  चतुर्थ  वर्ष के छात्र छात्राओं ने ग्रामीण उद्यानिकी कार्य अनुभव कार्यक्रम के अंतर्गत विगत दिनों ग्राम  लोहारसी  में ग्रामीणों  एवं किसानों को  जल संवर्धन खेती तथा उनसे होने वाले फायदे के बारे में जानकारी  दी ।

इस प्रदर्शन  का संचालन चतुर्थ वर्ष के ग्रुप ( ए) द्वारा किया गया। ग्रुप के सदस्य अन्नदा ठाकुर, अन्य सदस्य  दानिश खान, आकाश ठाकुर, अजय कुमार वर्मा, चंचल मरकाम, अपर्णा  द्वारा कार्य को  पूरा किया गया । इस अवसर पर ग्रामवासी श्यामलाल  साहू , दिनेश यादव, भगवती राम साहू ,लक्ष्मी नारायण तथा अन्य सदस्य  उपस्थित थे। महाविद्यालय के  प्राचार्य राकेश कुमार पांडे तथा  विषय शिक्षक गीतेश्वर पाठक के द्वारा विद्यार्थियों के इस कार्य की सराहना की गई।


अन्य पोस्ट