धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 11 मई। गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा हाई एवम हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। शास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसियां का परिणाम इस वर्ष उत्कृष्ट रहा।
12वीं में 67 विद्यार्थियों में 32 प्रथम श्रेणी, 23दितीय श्रेणी,10 पूरक, 2 अनुत्तीर्ण हुए हैं। इस प्रकार परिणाम 82प्रतिशत रहा है। भोली 82.2 फीसदी प्रथम, कु चेतना 80.4 फीसदी द्वितीय, एवम खिलेंद्र सिन्हा 80 फीसदी तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
कक्षा 10वीं का परिणाम 90 फीसदी रहा। कुल 97 विद्यार्थियों में से 36 प्रथम श्रेणी, 48 द्वितीय श्रेणी, 03 तृतीय श्रेणी 3 पूरक, 7 अनुतीर्ण, व 01ने परीक्षा नहीं दी है।
खुशबू ध्रुव 92.5 फीसदी प्रथम, ईशा सोन 89.8 फीसदी द्वितीय, रौनक साहू 86 फीसदी तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं। सभी सफल विद्यार्थियों को शाला प्रबंधन समिति, ग्रामवासियों, समस्त शिक्षकों एवं प्राचार्य की ओर से , शुभकामनाएं दी गई।
इस उपलब्धि पर प्राचार्य नीरज सोन ,परीक्षा प्रभारी निरूपमा श्रीमाली, यशपाल सिंह साहू,लोमश पटेल, प्रेमलाल ध्रुव,किरण श्रीमाली, रेणु सोम,अरविंद सोम,ऋषिकेश साहू,अंजना लौटरे, दिव्यानी सोम,मिलेंद्र ठाकुर, पारुल बिसेन,शिल्पा मानिकपुरी, त्रिवेणी सूर्यवंशी, एकता साहू,चम्पा साहू,वेनुसुधा साहू,टिकेश साहू,त्रिलोक कपूर एवं समस्त ग्रामवासियों ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि असफल विद्यार्थी निराश नहीं होना है जून जुलाई में पुन: परीक्षा देकर सफल हो सकते हैं।


