धमतरी
पूर्व विधायक अशोक सोम को बेमेतरा का प्रभारी बनाया गया
04-May-2024 2:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 4 मई। धमतरी जिला के नेताओं को लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें दुर्ग लोकसभा के अंतर्गत बेमेतरा विधानसभा से सिहावा विधानसभा के पूर्व विधायक अशोक सोम को बेमेतरा का प्रभारी बनाया गया है। इसके पूर्व वह कांकेर लोकसभा के नगरी ब्लाक के प्रभारी भी रह चुके हैं कांकेर लोकसभा के मतदान के पूर्ण होने के पश्चात ही उन्हें पुन: उनकी कार्यशैली एवं चुनावी रणनीति को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें दुर्ग लोकसभा से प्रत्याशी राजेंद्र साहू को भारी मतों से विजय श्री दिलाने के लिए बेमेतरा विधानसभा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए बेमेतरा का प्रभारी बनाकर चुनावी मैदान पर उतारा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


