धमतरी

कोरबा लोस में विकास की गंगा बहाने भाजपा को जिताएं-विकल गुप्ता
03-May-2024 3:09 PM
कोरबा लोस में विकास की गंगा बहाने भाजपा को जिताएं-विकल गुप्ता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 3 मई। भाजपा के प्रदेश संगठन के द्वारा कोरबा लोकसभा के बैकुंठपुर विधानसभा में भाजपा के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने स्थानीय कार्यकर्ताओं को सहयोग करने के लिए एक टीम 28 मई से भेजी गई है, जो इस विधानसभा के विभिन्न मंडल व शक्ति केन्द्र के साथ साथ बूथ स्तर तक प्रवास कर पार्टी प्रत्याशी सरोज पाण्डेय को जीतने के लिए कार्य कर रहे है, जिसमें नगरी के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विकल गुप्ता के साथ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेन्द्र जायसवाल, मछुआरा प्रकोष्ठ के सह संयोजक शिव धरमगुड़े शामिल हैं इनके द्वारा लगातार धुआंधार प्रचार प्रसार हेतु रणनीति बनाकर सिद्दत से पार्टी के काम लगे हैं।

गुरुवार को बचरा पौड़ी मंडल में प्रत्याशी सरोज पाण्डेय का जनसम्पर्क पश्चात एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विकल गुप्ता ने अपने उद्बोधन कहा कि, नरेंद्र मोदीजी ने पिछले 10 सालों भारत के तकदीर व तस्वीर को बदलने का शुभ कार्य किया है चाहे अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के मान सम्मान को बढ़ाने की बात हो चाहे देश की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए किये कार्य हो चाहे देश के आर्थिक रूप से आगे बढ़ाने की बात हो चाहे गरीब कल्याण विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन में आये खुशहाली की बात हो हर क्षेत्र में मोदीजी ने कार्य किया है, लेकिन पिछले चुनाव में कोरबा लोकसभा के लोगों से एक चूक अवश्य हो गई कि, आप लोगों ने कांग्रेस के जोत्सना मंहत को सांसद बनाया, जिससे यहाँ का विकास थम गया ऐसे में अब आप सब को एक ऐसी कर्मठ व जुझारू तथा विकास की गंगा बहाने वाली महिला प्रत्याशी सरोज पाण्डेय के रूप में मिली है। इन्हें आप क्षेत्र वासी अवश्य जिताये ताकि मोदीजी तीसरे प्रधानमंत्री बने तो उनके साथ मिलकर इस क्षेत्र का विकास हो सके इस नुक्कड़ सभा को स्थानीय नेताओं के साथ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेन्द्र जायसवाल ने भी संबोधित किया।


अन्य पोस्ट