धमतरी

जपं अध्यक्ष ने पति संग किया मतदान
26-Apr-2024 9:02 PM
 जपं अध्यक्ष ने पति संग किया मतदान

नगरी, 26 अप्रैल। मुनईकेरा बूथ क्रमांक 135 में दिनेश्वरी नेताम, अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी एवं महेन्द्र नेताम, सरपंच ग्राम पंचायत मुनईकेरा/ जिलाध्यक्ष भाजपा अजजा मोर्चा जिला धमतरी ने ग्रामीणों के साथ कतार में लग कर मतदान किया। जनपद पंचायत अध्यक्ष दिनेश्वरी महेन्द्र नेताम ने देश हित में सभी मतदाताओं से घर से निकलकर मतदान जरूर करने निवेदन किया।


अन्य पोस्ट