धमतरी
अवैध महुआ शराब व लाहन जब्त
26-Apr-2024 2:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 26 अप्रैल। कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले में आबकारी अमला द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
जिला आबकारी अधिकारी प्रभाकर शर्मा ने बताया कि आबकारी उप निरीक्षक कुरूद निशांत साधु के नेतृत्व में गुरुवार की सुबह मुखबिर से प्राप्त सूचना पर भखारा थाना के ग्राम कोपेडीह में कुल 252 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब एवं 6350 किग्रा महुआ लाहन बरामद किया गया। साथ ही छ.ग.आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) (च)34(2) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण कायम किया गया। उन्होंने बताया कि इसका कुल बाजार मूल्य 3 लाख 2 हजार 400 रुपए है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


