धमतरी

मोदी को गाली देकर कांग्रेसी नेता साहू समाज को अपमानित कर रहे हैं- मोतीलाल
25-Apr-2024 5:04 PM
मोदी को गाली देकर कांग्रेसी नेता साहू समाज को अपमानित कर रहे हैं- मोतीलाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 25 अप्रैल।
जैन स्थानक भवन धमतरी में साहू समाज की बैठक में अतिथि के रूप में पधारे भाजपा रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो चुका है। मोदी जी का संकल्प है कि 2029 में भारत को विश्व में तीसरी और 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है। आज मोदी जी पर देश ही नहीं साहू समाज को भी गर्व है कि एक गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बनकर पूरे विश्व में देश के मान सम्मान को बढ़ाया है। 

प्रधानमंत्री मोदी का नारा है सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास है। इसी मूल मंत्र पर प्रधानमंत्री मोदी जी देश के विकास में दिनरात लगे हुए हैं। कहा, भारत उनके मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरू बनने की राह पर आगे बढ़ चुका है। भारत के विकास और मोदी जी लोकप्रियता को बढ़ता देखकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन के दलों के नेता मानसिक संतुलन खो चुके है। क्योंकि उन्हें पता है कि मोदी जी को देश का तीसरा प्रधानमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता। 

उन्होंने कहा कि मोदी के गारंटी की लहर को भांपकर अब कांग्रेस नेता निकृष्ट मानसिकता को परिचय दे रहे हैं। मोदी जी पर लगातार कांग्रेस का बड़े नेता अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रहें हैं। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत पीएम मोदी के सिर फोडऩे और उनको डिफाल्टर कहते हैं। 
 


अन्य पोस्ट