धमतरी
कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने नगरी में आम सभा को संबोधित किया
22-Apr-2024 2:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 22 अप्रैल। कांकेर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा सिहावा के नगरी मंडल में बजरंग चौक में चुनावी जनसभा अयोजित किया गया। प्रत्याशी द्वारा नगरी में डोर टू डोर जनसंपर्क किया।
वक्ताओं द्वारा भाजपा के नीति रीति, सुशासन, जनकल्याणकारी योजना और मोदी की गारंटी पर जोर देते हुए फिर इस बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार के लिए संकल्पित हो कर भाजपा के पक्ष में वोट देने का निवेदन किया, और भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग को प्रचंड मतों से विजय बनाने का आग्रह किया। जिसमें प्रमुख वक्ता केदार कश्यप कैबिनेट मंत्री, पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पांडे, पूर्व विधायक शिवरत्न शर्मा, विधानसभा सिहावा प्रभारी कमलचंद भंजदेव, अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, पूर्व विधायक पिंकी शाह, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


