धमतरी

रुपकुमारी को जीताने कुरुद विधायक ने सम्हाला मोर्चा
20-Apr-2024 2:50 PM
रुपकुमारी को जीताने कुरुद विधायक ने सम्हाला मोर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 20 अप्रैल।
कुरुद के तेज तर्रार विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री अजय चन्द्राकर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोकसभा प्रत्याशी रुपकुमारी चौधरी के पक्ष में जमकर प्रचार किया।

शुक्रवार को कुरूद विधानसभा के ग्राम कुहकुहा, बकली, संकरी और चिंवरी का दौरा कर विधायक श्री चन्द्राकर ने लोगों के साथ चाय पे चर्चा करते हुए केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां बता भाजपा का साथ देने का आह्वान किया। उन्होंने विकसित भारत की कल्पना को साकार करने फिर से मोदी सरकार बनाने की जरूरत बताई। 

श्री चन्द्राकर ने केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास, जल जीवन मिशन, मुफ्त अनाज, आयुष्मान, हर घर शौचालय, उज्ज्वला गैस योजना एवं प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा सौ दिनों में महिला एवं किसानों के हित में लागू कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी को विजय बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया। 

पूर्व मंत्री श्री चन्द्राकर ने बताया कि पिछले पांच साल सत्ता में रहकर दोनों हाथों से छत्तीसगढ़ को लुटने वाले फिर से लोकसभा में दावेदार बनकर खड़े हैं, ऐसे लोगों को इस बार करारा सबक सिखाना होगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौकरण साहू, लोकेश साहू, देवेन्द्र, पुष्पेंद्र, जागेश्वर साहू, कृष्णकांत, टिकेश साहू, हेमलता, रुकमणी, पार्वती, कामिनी साहू आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट