धमतरी
विस संयोजक नागेंद्र शुक्ला ने ली विधि प्रकोष्ठ की बैठक
18-Apr-2024 2:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 18 अप्रैल। लोकसभा चुनाव में मोदीजी को तीसरा बार प्रधान मंत्री बनने के लिए एवं भाजपा सरकार बनाने आगामी 26 अप्रैल को कांकेर लोकसभा से भोजराज नाग को प्रचंड मत से जिताने विधानसभा संयोजक नागेंद्र शुक्ला ने विधि प्रकोष्ट नगरी को विचार-विमर्श कर दिशा निर्देश दिए।
भाजपा सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों को प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक आर पी साहू, गुलाब भारती प्रदेश सदस्य, मीडिया प्रभारी अधिवक्ता तुलसीराम साहू, अधिवक्ता मारुत गंजीर, अधिवक्ता सुरेश साहू के साथ विधान सभा मीडिया प्रभारी रामगोपाल साहू मोहन नाहटा युगल साहू एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


