धमतरी
डिप्टी सीएम साव 11 को मगरलोड में, सभा स्थल का निरीक्षण
09-Apr-2024 2:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 9 अप्रैल। कांकेर लोकसभा के अंतर्गत सिहावा विधानसभा के मगरलोड मंडल के सेनानी ग्राम खिसोरा में 11 अप्रैल को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के प्रचार एवं आम सभा का आयोजन संभावित है। जिसे ध्यान में रखते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस,विधानसभा संयोजक नागेन्द्र शुक्ला, विधानसभा सहसंयोजक भाजपा के जिला मंत्री एवं मगरलोड मंडल के प्रभारी राजेन्द्र गोलछा, विधानसभा सह प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा,सह संयोजक कमल डागा, मंडल के सहप्रभारी भीखम सेन, मंडल अध्यक्ष विजय यदु,टी आर कंवर, नगरी मंडल के महामंत्री हृदय साहू ने सभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान खिसोरा के प्रमुख कार्यकर्ता युगल पटेल,रामकुमार यादव,दिनेश साहू,विष्णु साहू सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


