धमतरी

युजीत देवांगन का नवोदय में चयन
08-Apr-2024 2:59 PM
युजीत देवांगन का नवोदय में चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 8 अप्रैल। शासकीय श्रृंगी ऋषि विद्यालय नगरी में कक्षा पांचवी के बच्चे युजीत देवांगन पिता ओमप्रकाश देवांगन का चयन नवोदय विद्यालय के लिए कक्षा छठवीं में चयन हुआ है।

युजीत कक्षा तीसरी से ही होनहार विद्यार्थी रहे हैं, सभी कक्षा में उनका परीक्षा,  खेलकूद, अन्य गतिविधियों अच्छा प्रदर्शन रहा है । जिस पर विद्यालय के प्राचार्य एस. के. प्रजापति ने बच्चे को उज्जवल भविष्य के कामना के साथ बधाई दी। सभी शिक्षक , शिक्षिकाओं ने बच्चे  को शुभकामनाएं एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की और हमेशा आगे बढऩे की आशीर्वाद की भी प्रदान किए।

नयोदय विद्यालय चयन पर विद्यालय के प्राचार्य एस के प्रजापति वरिष्ठ शिक्षक साव  प्रधानपाठक मिडिल एस पी चक्रधारी, प्राथमिक प्रधानपाठिका निधि राठौर,  शिक्षक चैतन कुमार डडसेना, मानसिंह साहू, देवकुमार, गिरधारी साहू, प्रभात यादव, शिक्षिका रुखसार अशरफी तिलोत्तमा, राजनंदनी साहू, चांदनी साहू, भारती शर्मा, मीनाक्षी ,सोनाली ,चित्र रेखा सभी में आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी।


अन्य पोस्ट