धमतरी
आमचुनाव: विधानसभा स्तरीय बैठक
05-Apr-2024 2:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 5 अप्रैल। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन के निर्देशन व सिहावा विधानसभा अध्यक्ष अंकुश देवांगन के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विधायक कार्यालय नगरी में विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति निर्धारित कर कार्यकर्ताओं को दायित्व प्रदान किया गया और कांग्रेस के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाने की अपील की गई।
इस दौरान राष्ट्रीय सोशल मिडिया सहसंयोजक ओमप्रकाश मानिकपुरी, प्रदेश सहसचिव गीतेश साव ,जिला महासचिव तेज प्रताप साहू, विधानसभा अध्यक्ष अंकुश देवांगन, जिला सचिव भेपेन्द्र कवर, जिला संयोजक सूरज सिन्हा,बेलर ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द यादव भीषम निषाद, भावनेन्द्र यादव, फैजल खान, चैतन्य साहू सहित एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


