धमतरी
चुनाव संचालन समिति में अम्बिका-लक्ष्मी सदस्य नियुक्त
04-Apr-2024 2:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 4 अप्रैल। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार प्रभारी महामंत्री संगठन एवं प्रशासन मलकीत सिंह गैंदू ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र में सफल चुनाव संचालन हेतु लोकसभा स्तरीय चुनाव संचालन समिति का गठन किया है, जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक अनिला भेडिय़ा को संयोजक नियुक्त किया गया है, साथ ही 41 कांग्रेस नेताओं को सदस्य बनाया गया है।
सिहावा विधानसभा क्षेत्र से विधायक अंबिका मरकाम और पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव को सदस्य नियुक्त किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे



