धमतरी

सेवानिवृत्त हुए 7 कर्मियों को पेंशन प्राधिकार पत्र
03-Apr-2024 2:27 PM
सेवानिवृत्त हुए 7 कर्मियों  को पेंशन प्राधिकार पत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 3 अप्रैल।
कलेक्टर नम्रता गांधी ने 31 मार्च 2024 को सेवानिवृत्त हुए जिले के 7 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों से कहा कि आप लोगों का शासकीय सेवक के रूप में दिया गया योगदान अमूल्य है। आपने जीवन का अधिकांश हिस्सा सरकारी काम को दिया है। प्रशासन का फर्ज है, कि आपको सेवा के अंतिम दिन आपके सभी स्वत्वों का भुगतान और पेंशन प्राधिकार पत्र जारी किया जाए। कलेक्टर गांधी ने सेवानिवृत्त हुए सभी अधिकारी, कर्मचारियों को बधाई-शुभकामनाएं देते हुए सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे का अमूल्य समय परिवार, समुदाय-समाज को देने और स्वस्थ रहने की कामना की।

 कलेक्टर गांधी ने सेवानिवृत्त हुए उच्च श्रेणी शिक्षक राम साहू, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला नगरी खेम लाल कौशिक, प्रधानपाठक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरबा श्याम लाल साहू, सहायक वर्ग 2 जल संसाधन संभाग धमतरी को पेंशन प्राधिकार पत्र प्रदाय किया।


अन्य पोस्ट