धमतरी

अवैध शराब के चार मामले, ढाई हजार किलो से अधिक महुआ लाहन नष्ट
18-Oct-2023 3:05 PM
अवैध शराब के चार मामले, ढाई हजार किलो से अधिक महुआ लाहन नष्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 18 अक्टूबर। आबकारी दल द्वारा मंगलवार को विभिन्न स्थलों में अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई कर कुल 04 प्रकरण कायम किए गए हैं।

इनमें विधानसभा क्षेत्र सिहावा के माड़मसिल्ली निवासी अमित यादव से 2.5 लीटर महुआ शराब जब्त कर 34 (1) क और अमलीपारा के राजेश विश्वकर्मा से 4.5 लीटर महुआ शराब जब्त कर प्रकरण 34 (1) के तहत कायम किया गया। इसी तरह ग्राम बहानापथरा नाला के पास छापेमार कार्रवाई से बरामद 110 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त (मूल्य 11000) तथा 1950 किलोग्राम लाहान (मूल्य 97500) नष्ट किया गया। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 34(1) च के तहत प्रकरण कायम किया गया। ग्राम बनबगौद में छापामार कार्रवाई से बरामद 65 बल्क लीटर महुआ शराब (मूल्य 6500) जब्त तथा 830 किलोग्राम महुआ लाहन (मूल्य 41500) नष्ट किया गया।

अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 34(1) च के तहत प्रकरण कायम किया गया।

  उक्त कार्रवाई मे आबकारी उप निरीक्षक लालजी दीवान, आशीष ध्रुव, आबकारी प्रधान आरक्षक अजय मारकण्डे, आबकारी अमला और नगर सैनिक इत्यादि मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट