धमतरी

शाला प्रवेश उत्सव, बच्चों को गणवेश सहित अन्य उपहार
07-Jul-2023 3:50 PM
शाला प्रवेश उत्सव, बच्चों को गणवेश सहित अन्य उपहार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 7 जुलाई। जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन आज नगरी विकासखण्ड के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय कुकरेल में शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा, धमतरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम अतिथियों ने मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र की पूजा अर्चना की और विद्यार्थियों द्वारा राज्यगीत प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर जिले के सभी विकासखण्ड़ों के नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत मुंह मीठा कराकर, गुलाल लगाकर, टोपी मुकुट पहनाकर, गिफ्ट, गणवेश, बैग, पानी बॉटल वितरित किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनवानी, उपापध्यक्ष नीशू चन्द्राकर, अध्यक्ष नि:शक्तजन आयोग छ.ग. शासन मोहन लालवानी, शरद लोहाना, जनपद अध्यक्ष नगरी दिनेश्वरी नेताम, जिला पंचायत सदस्य खुबलाल धु्रव सहित अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक एवं संयुक्त कलेक्टर ऋषिकेश तिवारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. लक्ष्मी धु्रव ने इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग में संचालित विभिन्न उत्कृष्ट योजनाओं के बारे में जानकारी दी और बच्चों व शिक्षकों को जीवन में हर क्षेत्र में आगे बढऩे व शिक्षा जगत को और आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया।


अन्य पोस्ट