धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 6 जुलाई। नगर के पुराना बाजार में स्थित शासकीय बालक प्राथमिक विद्यालय में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। जिसमें बतौर अतिथि शामिल नपं अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने बच्चों को जूता -बेल्ट -टाई देने एवं सभापति डुमेश साहू ने स्कूल को स्मार्ट टीवी भेंट किया।
बुधवार को आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में अध्यक्ष तपन चंद्राकर, उपाध्यक्ष मंजू साहू, सभापति मनीष साहू, डुमेश साहु, पार्षद राखी चंद्राकर, रजत चंद्राकर, उत्तम साहू, मनोज अग्रवाल ने नवप्रवेशी छात्रो का तिलक लगा -मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस मौके पर नपं अध्यक्ष श्री चन्द्राकर ने बच्चों से कहा कि मन लगाकर पढ़ो, खेलों और आगे बढ़ो, हमारे होते स्कूल को किसी चीज की कमी नहीं होगी।
सभापति डुमेश साहू ने प्राथमिक बालक शाला को स्मार्ट टीवी भेंट किया ताकि बच्चे लर्न विथ अर्न, पढ़े खेल-खेल में जैसी टेकनोलॉजिकल एजुकेशन का फायदा ले सके। उन्होंने कहा की बुनियादी शिक्षा से ही आदर्श समाज का निर्माण होता है। इसी उद्देश्य के लिए मैंने टेक्नोलॉजिकल एजुकेशन को बढ़ावा देने स्मार्ट टीवी प्रदान की है।
इस अवसर पर योगेश साहू, तुकेश साहु, प्रिंसिपल दीपिका दीवान, शिक्षिका रानू बैस, चंद्राकर मैडम और पालक गण उपस्थिति थे।


