धमतरी
भाजपा अजजा मोर्चा का अंबेडकर जयंती पर श्रमदान
16-Apr-2023 3:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 16 अप्रैल। भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 132 वीं जयंती नगरी मंडल के ग्राम मोदे में अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा ग्रामवासियों के बीच मनाया गया।
इस अवसर पर मोर्चा के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अमृत सरोवर मोदे पहुँच कर मिट्टी गोदी में श्रमदान किया।
इस दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र नेताम, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष नगरी नरेंद्र नाग, सरपंच ग्राम पंचायत मोदे मिथलेश श्रीमाली, उप सरपंच लक्ष्मी कश्यप, शत्रुघ्न कश्यप, सखाराम कश्यप, मोतीलाल कश्यप, लक्षमण पुजारी, गन्नूलाल साहू, महेश साहू एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


