धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 4 अप्रैल। छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने धमतरी जिले में संगठन के पदाधिकारियों का विस्तार करते हुए धमतरी इकाई का गठन किया है। इसमें चेयरमेन अरविंद दोशी, अध्यक्ष महेश जसूजा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश थारवानी, अशोक चारवानी, महामंत्री सुरेश महावर, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र होतवानी, उपाध्यक्ष सलज अग्रवाल, जिग्नेश ठक्कर, प्रमोद गुप्ता बनाए गए।
अध्यक्ष महेश जसूजा ने कहा कि चैंबर ऑफ कॉमर्स के अमर पारवानी ने मुझे धमतरी का अध्यक्ष नियुक्त किया है, ये नियुक्ति मेरी नहीं आपकी है। कपड़ा संघ एवं अन्य सभी संगठनों के वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद और छोटे भाइयों का स्नेह है। आप लोगों की एकता से ही संभव हो पाया है। आप सभी व्यापारी भाइयों की समस्या और उसके निदान के लिए कृत संकल्पित हूं। आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि बिना किसी भेदभाव के में एवं पूरी टीम आपके समक्ष रहेंगे।


