धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 3 अप्रैल। चैत्र नवरात्र एवं रामनवमी के पावन पर्व पर सिहावा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गट्टासिली में नवयुवक परिषद एवं ग्रामवासियों द्वारा आयोजित भव्य मानस सम्मेलन एवं शोभायात्रा कार्यक्रम में सिहावा विधायक एवं उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण डॉ लक्ष्मी ध्रुव के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ।
डॉ.लक्ष्मी ध्रुव जगत के पुरुषोत्तम भगवान राम जी की चरितार्थ पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जन समुदाय एवं युवाओं को भगवान राम की जीवनी को धारण कर अपने जीवन को समृद्धि एवं सुखमय बनाने की बात कहीं।
उक्त अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी लखन लाल ध्रुव, रामचरित्र मानस आयोजक समिति के संरक्षक शिवकुमार परिहार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी के अध्यक्ष भूषण साहू, क्षेत्र की जनपद सदस्य कीर्ति मरकाम, सरपंच अमिला समरथ, तारा मंडावी, गंगा निषाद, रामाधार निषाद, नव युवक परिषद के अध्यक्ष नटवर नेताम, अनवर सिद्दीकी, दुर्गेश समुंद, नंदकुमार साहू, भागी राम साहू ग्राम के गणमान्य नागरिक माताएं बुजुर्ग जन एवं युवा साथी कार्यक्रम में उपस्थित थे।


