धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 3 अप्रैल। छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज कुरुद राज का वार्षिक अधिवेशन में पधारे विधायक अजय चंद्राकर का यादव समाज द्वारा खुमरी पहनाकर स्वागत किया गया। तो उन्होंने समाज की मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया।
समरसता भवन खेल मैदान रामपुर में आयोजित वार्षिक अधिवेशन के बारे में कोसरिया यादव समाज कुरूद अध्यक्ष लीलाराम यादव ने बताया की अधिवेशन में समाज के विवाह योग्य युवक-युवतीयों का परिचय सम्मेलन एवं आदर्श विवाह के अलावा एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे विधायक श्री चंद्राकर ने यादव समाज को कर्मयोगी समाज बताते हुए कहा कि समाज को संगठित और मजबूत करने के लिए सामाजिक बुराइयों को छोडऩा पड़ेगा। बाल विवाह, नशाखोरी एवं अशिक्षा से उपर उठकर ही हम आदर्श समाज की रचना कर सकते हैं। उन्होंने यादव समाज द्वारा रखी गई मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राहुल चन्द्राकर, संतोष यादव, डेरहु राम, चेमन लाल, रेखराम, दारुण यादव, झगरू यादव, गंभीर ,कमल नारायण, दुलारू, अशोक, नंदकुमार, महेश, करण सिंह, आसदेव, गिरीश, राजेश, पुरुषोत्तम, लोकनाथ उपस्थित थे।


