धमतरी

ओडिशा से यूपी 63 किलो गांजा ले जाते 3 तस्कर गिरफ्तार, 4 मोबाइल जब्त
03-Apr-2023 3:13 PM
ओडिशा से यूपी 63 किलो गांजा ले जाते 3 तस्कर गिरफ्तार,  4 मोबाइल जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 3 अप्रैल। ओडिशा से उत्तर प्रदेश गांजा ले जा रहे 3 तस्करों को धमतरी पुलिस ने नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया है। उनके पास से 63 किग्रा गांजा बरामद किया गया। दोपहर में न्यायालय में पेश करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।

कोतवाली टीआई प्रणाली वैद्य ने बताया कि सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा-नगरी-धमतरी के रास्ते उत्तर प्रदेश गांजा तस्करी होने वाली है। सूचना पर धमतरी पुलिस अलर्ट हो गई।

एसपी प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में कोतवाली पुलिस और साइबर टीम नहर नाका के पास सक्रिय होकर नाकेबंदी कर दी। इस बीच नगरी रोड से बस से उतर कर पैदल शहर की ओर आ रहे थे, जिसे नहर नाका चौक में घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पुलिस को देखकर तीनों युवक भागने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। पकड़े गए तस्करों के पास से 63 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों में अबरार मलिक (22) पिता रफीक मलिक चांद मस्जिद के पास साकरोट थाना खेकड़ा जिला बागपत, गौरव शुक्ला (20) पिता अनिल शुक्ला निवासी पटखौली थाना बरसठी जिला जौनपुर तथा नदीम अहमद (33) पिता इंतजाम अली निवासी मुस्तफाबाद पश्चिम जिला गाजियाबाद (यूपी) है। उनके पास से करीब 6 लाख 38 हजार कीमत का 63 किलो 800 ग्राम गांजा, 4 मोबाइल बरामद किया गया है।


अन्य पोस्ट