धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी,27 दिसंबर। ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का वृंदावन हॉल सिविल लाइन रायपुर में साल 2023 की टीम का शपथ ग्रहण समारोह एवं सम्मान कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ वार्ड, सर्वश्रेष्ठ जोन अध्यक्ष, सर्वश्रेष्ठ जोन सचिव, जोन उपाध्यक्ष जोन महिला अध्यक्षा, ग्रीन रत्न अवॉर्ड, बेस्ट कमेटी मेंबर, बेस्ट सेंट्रल कोर कमेटी सदस्य एवं राइजिंग स्टार आफ ग्रीन आर्मी, वॉइस ऑफ ग्रीन आर्मी बेस्ट ट्रेनर पुरस्कार कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि अर्चना कपूर नई दिल्ली वास्तु कंसलटेंट एवं नक्षत्र पेड़ों के विशेषज्ञ हैंसेंट्रल थे। साथ ही उद्योगपति राजेश अग्रवाल रीयल इस्पात स्पंज आयरन लिमिटेड, एनआर नायडू द्वारा प्रदान किए गए।
पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए धमतरी अध्यक्ष जानकी गुप्ता का सम्मान किया गया, हंसमुख मिलनसार प्रकृति प्रेमी मोहन वल्र्यानी को ग्रीन आर्मी सेंट्रल कोर कमेटी वर्ष 2023 के चेयरमैन चुने गए।
हरदीप कौर पुरवा को वर्ष 2022 का ग्रीन आर्मी का सर्वोच्च सम्मान ग्रीन रत्न अवार्ड प्राप्त हुआ। ग्रीन विंग चेयरपर्सन नियुक्त की गई। ब्लू विंग चेयर पर्सन के रूप में सर्वसम्मति से रात्रि लहरी का चयन दोबारा किया गया है। ब्राउन विंग चेयरमैन के लिए सर्वसम्मति से पर्यावरण प्रेमी और ग्रीन आर्मी के वरिष्ठ साथी डॉ.पुरुषोत्तम चंद्राकर का चयन किया गया। कोर कमेटी पीके साहू, समाज सहभागीता समिति आशीष शर्मा, स्कूल कमेटी हितेश दीवान को सर्वसम्मति से सौंपा गया, इसके साथ ही गुरदीप टुटेजा उपाध्यक्ष के तौर पर कार्य करेंगे, धमतरी सचिव रचना पदमवार, उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, टीडी सिन्हा, कोषाध्यक्ष तरला दमाहे एवं ग्रीन आर्मी के संस्थापक अमिताभ दुबे ने सभी को शुभकामनाएं दी। कहा कि हमारा उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जन को जोडऩा और पर्यावरण को बचाना है।


