‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
चिरमिरी, 24 अप्रैल। भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर ब्राह्मण समाज चिरिमिरी द्वारा अपने इष्ट कुल देव भगवान परशुराम का जन्म उत्सव कार्यक्रम सम्पूर्ण विधि विधान से समाज के महर्षि भवन चिरिमिरी में धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक डॉ. विनय जयसवाल, चिरमिरी नगर पालिक निगम की महापौर कंचन जयसवाल, पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, समाज के वरिष्ठ प्रो. भागवत प्रसाद दुबे, शा लाहिड़ी महाविद्यालय चिरमिरी के प्राचार्य डॉ रामकिंकर पांडे, आत्मानंद विद्यालय के प्राचार्य डी के उपाध्याय, लाहिड़ी हायर सेकेंडरी विद्यालय के प्राचार्य विदुर शर्मा, डीएवी विद्यालय के प्राचार्य के पी पांडे , शिव गणेश त्रिपाठी, गोमती द्विवेदी के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
नवनिर्मित परशुराम भवन का शुभारंभ विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समाज के सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठजनों एवं समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उनके गौरवशाली उपलब्धियों पर उपस्थित अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि डॉ विनय जायसवाल द्वारा ब्राह्मणों के सम्मान मे सदेव कार्य करते रहने एवं समाज के हाल को बड़ा कराने हेतु स्वीकृति दिए जाने की घोषणा की गई, उपस्थित शहर की प्रथम नागरिक महापौर कंचन जयसवाल द्वारा ब्राह्मणों का आशीर्वाद सदैव प्राप्त होता रहा है कहते हुए समाज को हरसंभव सहयोग देने की बात कही गई, पूर्व विधायक श्याम बिहारी जयसवाल द्वारा ब्राह्मणों की सनातन धर्म में महत्ता को बताया गया।
समाज के वरिष्ठ प्रोफेसर भागवत प्रसाद दुबे ने ब्राह्मण समाज के युवाओं को धर्म एवं देश के उत्तरोत्तर उन्नति के लिए अध्ययन अध्यापन एवं अनुशासित जीवन जीने की सलाह देते हुए कहा कि ब्राह्मण ने सदैव समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों के कल्याण की भावना से कार्य किया है और सबको साथ लेकर चलने का गुण ब्राह्मणों में है, हमें इन गुण को आगे बढ़ाना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दीपनारायण त्रिपाठी, श्रीकांत शुक्ला, नारायणी शक्ति अध्यक्षा मिथिलेश पाराशर, अभिमन्यु दुबे, रामलखन मिश्रा, महेश शर्मा मोनू,राकेश पाराशर, आरके त्रिपाठी, जितेंद्र मिश्रा, विश्वजीत पांडे, राजेन्द्र तिवारी राही ,यदुवंश तिवारी ,पवन तिवारी, धनंजय तिवारी,सोनू दुबे,संजीत झा, राकेश मिश्रा, प्रकाश शुक्ला, रमाशंकर मिश्रा, फनीदर मिश्रा, राजकुमार शुक्ला, प्रहलाद पाठक,कुलदीप स्थापक, शिवानंद तिवारी सहित अत्यधिक संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में स्वागत भाषण अध्यक्ष हरिकांत अग्निहोत्री, आभार प्रदर्शन महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी एवं सफल संचालन वाचस्पति दुबे उपाध्यक्ष ब्राह्मण समाज चिरिमिरी द्वारा किया गया।