नवापारा राजिम, 5 फरवरी। नगर पालिका गोबरा नवापारा चुनाव के चलते अब धीरे-धीरे चुनावी माहौल गर्म होने लगा है। आज कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी स्वर्णजीत कौर, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष धनराज मथानी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ शर्मा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता जीत सिंह, चंद्रहास साहू, शिखर चंद बाफना, सत्तार भाई,वार्ड क्रमांक 14 से कांग्रेस प्रत्याशी योगिता नोहर कंसारी,कांग्रेस पार्षद पर पद प्रत्याशी सुनील साहू, रामरतन निषाद, त्रिवेणी निर्मलकर, संध्या राव, महेश साहू, तरुण कंसारी, हेमंत साहनी, शीतल जगत, टिकेश्वरी गिलहरे, अर्जुन साहू, भागुराम देवांगन, रेखा तिवारी, रुक्मणी कंसारी, मानसिंह ध्रुव, सुनीता राकेश सोनकर, शालू ऐशानी, अनूप खरे, दीपाली राजपूत, सुरेंद्र साहू, अजय साहू ने भगवान श्री सत्यनारायण मंदिर में पूजा कर आशीर्वाद लेते हुए प्रचार वार्ड क्रमांक 14 में प्रारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।