‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 फरवरी। नगर निगम चुनाव में दुर्ग से महापौर पद के लिये कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू ने वार्ड 26 संतराबाड़ी से चुनाव प्रचार शुरू किया। कांग्रेस नेता अरुण वोरा, राजेंद्र साहू ,धीरज बाकलीवाल सहित अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ कांग्रेसजनों ने दोपहर 3 बजे तक धुआंधार जनसंपर्क किया। कांग्रेस नेता वार्ड 27 और 28 में भी चुनाव प्रचार करने पहुंचे। शाम को वार्ड 56, वार्ड 1 और वार्ड 2 में जनसंपर्क किया गया। चुनाव करीब आते ही कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान में तेजी आ गई है। उत्साही कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बाजे गाजे के साथ कांग्रेस का झंडा लहराते हुए घर घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू समेत वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की अपील की जा रही है।
जनसंपर्क अभियान में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा, परमजीत सिंह भुई, अनूप वर्मा, प्रवक्ता नासिर खोखर, फतेह सिंह भाटिया, शिवेश सिंह, संदीप वोरा, आयुष शर्मा, आनंद कपूर ताम्रकार, शिशिरकांत कसार सहित अन्य कांग्रेसी व वार्ड वासी उपस्थित रहे।