गरियाबंद, 2 दिसंबर। छग शासकीय लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ गरियाबंद के जिला अध्यक्ष पन्ना देवांशी का सोमवार की सुबह निधन हो गया है। वे मिलनसार व्यक्तित्व घनी थे, आशीष और शुभम देवांशी के पिता थे। वर्तमान में शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल फुलकर्रा में सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदस्थ थे , शोक संतप्त परिवार को ईश्वर संबल प्रदान करे एवं ईश्वर मृतात्मा को अपने चरणों में स्थान दे।