महासमुन्द
कर्मा जागृति महिला मंच ने मनाई आंवला नवमी
11-Nov-2024 3:29 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11 नवंबर। कर्मा जागृति महिला मंच ने संजय कानन में रविवार को आंवला नवमी मनाई। आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना कर परसादी का वितरण किया।
अध्यक्ष सती साहू ने आंवला नवमी का महत्व बताते हुए कहा कि आज के दिन किए गए शुभ कार्य, दान पुण्य अक्षय रहता है। साथ ही आंवला वृक्ष के नीचे भोजन करने से अन्नदोष का नाश होता है। उन्होंने बताया कि आंवला वृक्ष में भगवान विष्णु का वास रहता है इसलिए प्रतिवर्ष कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी के रूप में मनाया जाता है।
कार्यक्रम में कर्मा जागृति महिला मंच की अध्यक्ष सती साहू, हेमलता साहू, सावित्री साहू, बिमला, अनिता, पद्मिनी, कल्याणी, पुष्पा गजपाल, फूलबासन, चंडिका साहू, सरोजिनी, मन्जू, नन्नी, सत्यभामा, खेमिन, ज्योति, गंगा साहू आदि महिलाएं उपस्थित थीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे