‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 19 अप्रैल। दुर्ग लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल 20 अप्रैल को दुर्ग ग्रामीण के अंतर्गत रिसाली मंडल एवं उतई मंडल में आने वाले विभिन्न वार्डों में सघन जनसंपर्क करेंगे।
वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि विजय बघेल सुबह 10 बजे रूवाबांदा से जनसंपर्क कार्यक्रम प्रारंभ करेंगे जो 10.30 को रिसाली गांव 11 बजे रिसाली भाठा 11.30 बजे टंकी मरोदा 12 बजे स्टेशन मरोदा 12.30 बजे नेवाई 1 बजे डुंडेरा व जोरातराई 1.30 बजे डूमरडीह 2 बजे उमरपोटी 3 बजे पूराई 3.30 बजे खम्हरिया 4 बजे धनोरा 4.30 को हनोदा 5 बजे चंदखुरी 5.30 को कोलिहापुरी में समापन होगा।