बस्तर

बस्तर में सक्षम बिटिया अभियान के तहत कार्यशाला
23-Sep-2021 5:40 PM
बस्तर में सक्षम बिटिया अभियान के तहत कार्यशाला

युवोदय के स्वयंसेवक हुए शामिल

जगदलपुर, 23 सितंबर। नीति आयोग और पीरामल फाउंडेशन के द्वारा देश के 112 आकांक्षी जिलों में बिटिया को सक्षम बनाने के लिए पूरे देश में 8 सितम्बर को सक्षम बिटिया अभियान लॉन्च किया गया था, इस अभियान के तहत पूरे देश में 7 लाख बालिकाओं को विद्यालयी गतिविधियों से जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है।

 सक्षम बिटिया अभियान छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में संचालित है। बस्तर जिले में यह अभियान कलेक्टर रजत बंसल के मार्गदर्शन में चल रहे युवोदय के सहयोग से संचालित हो रहा है। इस अभियान के संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला बस्तर में किया गया, जिसमें युवोदय स्वयंसेवकों ने लर्निग बाय डूइंग के माध्यम से कैसे बच्चों को पढ़ाया जाता है और वर्तमान में करुणा और सहानभूति का कितना महत्व है।

 इसके बारे में अपनी समझ विकसित की एवं स्वयंसेवकों ने नाटक के माध्यम से बताया कि समाज में महिलाओं की क्या स्तिथि है और शिक्षा प्रणाली कैसे महिलाओं को सक्षम बनने में मदद करता है। 

कार्यक्रम में पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर जीतेन्द्र देव पांडेय ने पीपीटी सहायता से सक्षम बिटिया अभियान के बारे में युवोदय के स्वयंसेवकों को जानकारी दी।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news