कारोबार
रायपुर, 9 नवंबर। छत्तीसगढ़ सिख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने बताया कि वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ सिख समाज द्वारा एक भावनात्मक और देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज के सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत गाकर भारत माता को नमन किया। कार्यक्रम में वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि हमारी मातृभूमि के प्रति समर्पण और त्याग की भावना का प्रतीक है। सिख गुरुओं ने सदैव धर्म, देश और मानवता की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर किया।
श्री सिंघोत्रा ने बताया कि वंदे मातरम गाकर हम उसी परंपरा को श्रद्धा के साथ याद कर रहे हैं। गुरु तेग बहादुर साहिब जी और गुरु गोविंद सिंह जी के बलिदानों से प्रेरणा लेते हुए सिख समाज ने सदैव राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए योगदान दिया है। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने राष्ट्र की समृद्धि, शांति और भाईचारे की प्रार्थना की। पूरे वातावरण में वंदे मातरम वंदे मातरम भारत माता की जय के नारे लगे और वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह के जयकारे गूंज उठे। संरक्षक देवेंद्र सिंह सिब्बल, प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, नरेंद्र सिंह हरगोत्रा, स्वर्ण सिंह चावला गुरमीत सिंह छाबड़ा देवेंद्र सिंह चावला, इंद्रपाल सिंह गांधी, रिम्पू सैनी, स्वर्ण सिंह अजमानी मुख्य रूप से मौजूद थे।


