कारोबार

रायपुर, 24 दिसंबर। राजकुमार कॉलेज ने बताया कि 129वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़े उत्साह और गरिमा के साथ स्कूल परिसर के जशपुर हॉल में आयोजित किया।श्रद्धायुक्त वातावरण में कार्यक्रम की शुरुआत पंच देव मंदिर में प्रार्थना के साथ हुई। मुख्य अतिथि, त्रावणकोर की राजकुमारी, पद्मश्री अश्वथीतिरुनाल गौरी लक्ष्मी बाई ने अपनी उपस्थिति से इस अवसर की शोभा बढ़ाई।
कॉलेज ने बताया कि वे एक प्रख्यात लेखिका औरइतिहासकार होने के साथ-ही-साथ भारतीय धरोहर और परंपराओं में गहरी अंतर्दृष्टि के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने केरल के समृद्ध इतिहास को संरक्षित करने के लिए कई उत्कृष्ट लेखन कार्य किए हैं। वे त्रावणकोर के शाही परिवार की सदस्य हैं और पद्मश्री जैसे भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित हैं। वे अपनी बुद्धिमता, गरिमा और भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध करने की अटूट प्रतिबद्धता के साथ सबको प्रेरणा प्रदान करती हैं।
कॉलेज ने बताया कि कॉलेज सोसाइटी के सदस्यों से औपचारिक परिचय के बाद, मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण समारोह में भाग लिया और एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त किया। इसके बाद गणमान्य व्यक्ति मुख्य कार्यक्रम के लिए जशपुर हॉल गए।औपचारिक कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल गान से हुई,जिसके बाद गणमान्य अतिथियों का पुष्पगुच्छों से स्वागत किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत वाद्य वृंद केमनमोहक प्रदर्शन ने कार्यक्रम को जीवंत कर दिया। राजकुमार कॉलेज के प्राचार्य, कर्नल अविनाश सिंह ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें पिछले वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।
कॉलेज ने बताया कि कॉलेज कार्यक्रम का महत्वपूर्ण क्षण पुरस्कार वितरण का रहा, जिसमें मुख्य अतिथि राजकुमारी अश्वथीतिरुनाल गौरी लक्ष्मी बाई (पद्मश्री सम्मानित) ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने इस निमंत्रण के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।