कारोबार

नारायणी बहुभाषी संग्रहालय में आए जापानी कैलेंडर
19-Jan-2026 3:36 PM
नारायणी बहुभाषी संग्रहालय में आए जापानी कैलेंडर

रायपुर, 19 जनवरी। नारायणी बहुभाषी संग्रहालय के राजेंद्र ओझा ने बताया कि डॉ. सुरेश तिवारी जी, हमारे साहित्यिक मित्र पिछले दिनों अपने बेटे से मिलने जापान गये थे। हमारे संग्रहालय के बारे में उन्हें जानकारी थी ही तो उन्होंने  वहां से न केवल कैलेंडर लेकर आए अपितु विभिन्न जानकारियों से युक्त पम्पलेट एवं पुस्तकें भी उन्होंने हमारे संग्रहालय को दी। इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए हम डॉ सुरेश तिवारी जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।


अन्य पोस्ट