बिलासपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
करगीरोड (कोटा ), 3 जुलाई। नगर पंचायत कोटा के नवनियुक्त एल्डरमैनों को अनुभागीय अधिकारी तुलाराम भारद्वाज ने शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अटल श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी थे। श्रीवास्तव ने नवनियुक्त एल्डरमैन सोनू मानिकपुरी, माया मिश्रा, जब्बार खान को शासन की योजना को जन-जन तक पहुंचाने एव नगर के विकास में कार्य करने की बात कही।
उन्होंने सभी लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए वैक्सीन लगवाने एवं मास्क का उपयोग करने की सलाह दी। केंद्र की मोदी सरकार पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार किसानों एवं मध्यम वर्ग परिवार को बहुत ज्यादा दिक्कतें प्रदान की। नगर के विकास को प्रमुखता से जोर दिया। कोटा नगर के विकास के लिए अथक प्रयास करने की बात कही। श्रीवास्तव ने नगर के विकास के लिए कांग्रेस पार्षदों एवं नवनियुक्त एल्डरमेन को सतत कार्य करने प्रेरित किया।
वहीं विभोर सिंह, विजय केशरवानी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व कोटा ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित, विधायक प्रतिनिधि विकास सिंह ठाकुर, देवेंद्र कश्यप अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी, नगर पंचायत अध्यक्ष अमृता कौशिक, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप कौशिक, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, बबलू अहिरवार पार्षद, अमरनाथ साहू पार्षद, लखन साहू पार्षद, फूलबाई कोल पार्षद, संतोष मानिकपुरी, नगर पंचायत अधिकारी सागर राज ने श्रीवास्तव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देवेंद्र कश्यप शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने युवाओं को महत्वपूर्ण पद देकर युवाओं को पार्टी से जोडऩे का कार्य किया। उनके इस महत्वपूर्ण निर्णय से क्षेत्र के युवाओं में काफी उत्साह दिख रहा है। नवनियुक्त एल्डरमैन सोनू मानिकपुरी ने भी प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव का आभार व्यक्त किया एवं उनके भरोसे को बखूबी से निर्वाह करने और नगर के विकास में सहभागी बनने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन पार्षद बबलू अहिरवार ने किया।