बिलासपुर

भूपेश सरकार ने ढाई साल में केवल जनता को ठगा है- भाजपा
17-Jun-2021 5:49 PM
भूपेश सरकार ने ढाई साल में केवल जनता को ठगा है- भाजपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
करगीरोड (कोटा), 17 जून। 
कांग्रेस प्रदेश सरकार ढाई साल में जनता के साथ धोखाधड़ी वादा खिलाफी विश्वासघात करते आ रही हं। उक्त बातें ग्राम पंचायत छेरकाबांधा, पीपरपारा के ग्रामीणों को वेंकट लाल अग्रवाल जिला कार्यसमिति सदस्य द्वारा डोर टू डोर संपर्क कर बतायी। उन्होंने सरकार की नाकामी वादा खिलाफी के बारे में जनता को जानकारी दी।
कोटा भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने कांग्रेस सरकार को सभी क्षेत्रों में विफल बताया। कहा कि इनके द्वारा की गई कोई भी घोषणा पूरी नहीं हुई। 

कार्यक्रम में रंगा नादम मुदलियार वरिष्ठ भाजपा नेता घनश्याम दीक्षित जिला कार्यसमिति सदस्य जीवन मिश्रा भाजपा नेता राजेश साहू पूर्व सरपंच ने जनता कोभूपेश सरकार की वादा खिलाफी की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित हेमू सरोज पोर्ते रामजी साहू रुकमणी द्रोपती राधा ईश्वर साहू लखन साहू समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं जनता एवं महिलाएं ने भूपेश सरकार पर हमला बोला।
 


अन्य पोस्ट