बिलासपुर
दिल्ली के चिड़ियाघर से पहुंचा पहाड़ी बकरे का जोड़ा, नर भालू दिल्ली रवाना
22-Mar-2021 8:56 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 22 मार्च। पहाड़ी बकरों का एक जोड़ा अब बिलासपुर स्थित कानन पेंडारी मिनी जू का नया आकर्षण होगा। दिल्ली के जुलाजिकल पार्क से यह जोड़ा पहुंच गया, बदले में दिल्ली के लिये एक नर भालू को आज शाम दिल्ली जू के लिये रवाना किया गया।
पहाड़ी बकरा यानि गोराल या तहर को कई वन्यजीव विशेषज्ञ हिरण की प्रजाति की भी मानते हैं। इनकी उम्र 16 से 20 साल होती है।
दिल्ली से इस जोड़े को शुक्रवार की शाम को रवाना किया गया था। इस दौरान उन्हें रुक-रुक कर आहार दिया जाता रहा और स्वास्थ्य की देखभाल की जाती रही।
इसके बदले में एक नर भालू दिल्ली चिड़ियाघर को दिया गया है जो आज शाम उसी वाहन से रवाना कर दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे