बिलासपुर

ब्यूटीपार्लर चलाने वाली महिला से बहन के पति ने किया रेप
11-Mar-2021 12:02 PM
ब्यूटीपार्लर चलाने वाली महिला से बहन के पति ने किया रेप

आरोपी नागेश


आरोपी एफआईआर के बाद 8 घंटे में गिरफ्तार

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

बिलासपुर, 11 मार्च। पत्नी की बड़ी बहन से बलात्कार करने के बाद फरार युवक को पुलिस ने चिरमिरी से गिरफ्तार किया है।

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की एक महिला ब्यूटी पार्लर चलाती है। उसकी छोटी बहन ने 2010 में नागेश चंद्र महौत से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद महिला की बहन और उसका पति शहर में किराए का मकान लेकर रहते थे। उनका महिला के घर आना-जाना था।

शिकायत के अनुसार 21 अप्रैल 2019 को महिला जब अपने घर में अकेली थी तो आरोपी नागेश घर आया इस दौरान उसने महिला को अकेली देखकर दुष्कर्म किया। उसने इसकी शिकायत किसी से करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने डरकर इसकी जानकारी किसी को नहीं दी थी। बीते दिन पीड़ित महिला कोर्ट के काम से चिरमिरी गई थी। इस दौरान वहां आरोपी पहले से मौजूद था। आरोपी ने धमकाकर महिला से फिर दुष्कर्म किया। महिला ने घटना की जानकारी अपने पति और परिवार वालों को दी। इसके बाद सिरगिट्टी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस ने चिरमिरी पहुंच कर आरोपी को 8 घंटे के भीतर वहां से गिरफ्तार कर लिया। 


अन्य पोस्ट