बिलासपुर
गायत्री साहू भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री
25-Feb-2021 4:53 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
करगीरोड (कोटा ), 25 फरवरी। बिलासपुर जिले में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा बुधवार को हुई जिसमें कोटा से संगठन में लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में निरंतर कार्य करने वाली गायत्री साहू को जिला महामंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है।
ज्ञात हो कि गायत्री साहू कोटा मंडल में दो बार मंडल महामंत्री के पद पर जिम्मेदारी का कुशलता पूर्वक निर्वहन कर चुकी हंै, वर्तमान में वे कोटा महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के पद पर थी। बड़ी जिम्मेदारी मिलने से उनके समर्थकों में उत्साह दिखाई दे रहा है। समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। बड़ी जिम्मेदारी मिलने से गायत्री साहू का संगठन में कद बढ़ा है। कोटा नगर वासी एवं भाजपा महिला मोर्चा मंडल में सभी ने जिला महामंत्री गायत्री साहू को बधाई दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे